लाइव न्यूज़ :

मंदिर की मूर्तियों को खंडित करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:58 IST

Open in App

जींद, एक अगस्त जिले के गांव खरकगागर में मंदिर का चबूतरा उखाड़ने और मूर्तियों को खंडित करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है।

पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि इस सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

गांव खरकगागर निवासी सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के काली माता मंदिर के चबूतरे को गत 22 जुलाई देर रात गांव के ही सूरता परिवार के कुछ लोगों ने उखाड़ दिया और वहां रखी मूर्तियों को खंडित कर दिया जिसको लेकर गांव में पंचायत का आयोजन भी किया गया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पंचायत में चबूतरे एवं खंडित की गई मूर्तियों को दोबारा स्थापित करने की बात कहकर माफी भी मांगी। उन्होंने एक दिन इसपर काम करने के बाद उसे रोक दिया।

सुशील के मुताबिक ग्रामीणों ने जब चबूतरे और मूर्तियों को जल्द स्थापित करने के लिए कहा तो उन्होंने साफ मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने सुशील की शिकायत पर गांव के निवासी बलवान, प्रताप, प्रदीप, विजय, सुभाष, चरणसिंह के खिलाफ धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos