लाइव न्यूज़ :

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के फर्जी पास जारी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:27 IST

Open in App

उज्जैन (मध्य प्रदेश), छह अक्टूबर पुलिस ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक निजी कंपनी के पांच सुरक्षाकर्मियों और मंदिर प्रबंधन समिति के एक कर्मचारी के खिलाफ मंदिर के गर्भगृह में सुबह होने वाली भस्म आरती में कुछ श्रद्धालुओं को शामिल करने के लिए कथित रूप से फर्जी पास बनवाने का मामला दर्ज किया है।

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की प्रतिदिन तड़के चार बजे होने वाली दो घंटे की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्तों में बहुत होड़ रहती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को मंदिर की सत्कार शाखा के एक कर्मचारी के अलावा मंदिर की सुरक्षा में लगे निजी कंपनी के पांच सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ महाकाल पुलिस थाने में भादवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने कहा कि निजी सुरक्षाकर्मियों और मंदिर के एक कर्मचारी ने सोमवार को अतिरिक्त पैसे वसूल कर एक होटल में ठहरे कुछ भक्तों को भस्म आरती में शामिल होने का फर्जी पास जारी कर दिया।

उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के प्रबंधन का नेतृत्व जिला कलेक्टर करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए