लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में एसडीएम के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:13 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान एक दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांधला कस्बे में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान शनिवार को ड्राइवर ने कथित रूप से अमित गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया था।

थाना प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 323 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना) और 352 (बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि चेहरे पर वार करने की वजह से गुप्ता की आंख पर गहरी चोट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल