लाइव न्यूज़ :

नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने को लेकर पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:10 IST

Open in App

जम्मू, आठ जून जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने 23 साल पहले सशस्त्र पुलिस में नौकरी पाने के लिए जन्मतिथि एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ आपराधिक मामला मंगलवार को दर्ज किया।

अपराध शाखा जम्मू के प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा इलाका निवासी कांस्टेबल विजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच की गई, जिसके बाद कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि नौशेरा निवासी रौशन लाल ने अपराध शाखा को लिखित शिकायत करके आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल और भारतीय रिजर्व पुलिस की दूसरी बटालियन में सेवाएं दे रहे कुमार ने पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए स्कूल और जन्मतिथि संबंधी फर्जी प्रमााण पत्र जमा कराए। उसने आरोप लगाया कि कुमार की वास्तविक जन्मतिथि 21 मई 1973 है और सरकारी हाई स्कूल लांगर (नौशेरा) के स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार उसने छठी कक्षा तक पढ़ाई की है।

प्रवक्ता ने बताया कि कुमार के जमा कराए दस्तावेजों के अनुसार उसकी जन्मतिथि चार फरवरी 1978 है और वह आठवीं पास है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र