लाइव न्यूज़ :

धार्मिक पहचान छिपाकर दलित युवती से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:59 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 19 जुलाई इंदौर में धार्मिक पहचान छिपाकर दलित युवती से दोस्ती के बाद उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।

एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी डीवीएस नागर ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग की युवती ने इस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाते हुए दिसंबर 2010 में उससे दोस्ती की, जब वह एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

उन्होंने युवती की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी अपने दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र तथा कड़ा पहनता था और उसने फरवरी 2011 में युवती के घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ उस वक्त कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जब वह अकेली थी।

नागर के मुताबिक, युवती ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसका निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और इस साल 15 जुलाई को उसे धमकाते हुए निकाह करने के नाम पर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के संबद्ध प्रावधानों के तहत रविवार रात मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में व्यक्ति के खिलाफ युवती के आरोपों की तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?