लाइव न्यूज़ :

करोड़ों रुपये की खाद बेचकर फरार हुए पीसीएफ गोदाम प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:59 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 16 नवंबर प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य की डीएपी खाद बेचकर फरार होने के आरोप में एक सरकारी गोदाम के प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

सहायक निबंधक (सहकारिता) अरविंद प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि 1055 मीट्रिक टन डीएपी खाद का फर्जी प्रेषण दिखाकर करोड़ों रुपये का गबन करने के आरोप में प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के गोदाम प्रभारी संतोष कुमार भंडार नायक के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि रबी अभियान वर्ष 2021-22 के लिए पीसीएफ प्रतापगढ़ गोदाम में भण्डारित 3500 मीट्रिक टन प्रीपोजिशनिंग डीएपी खाद में से नौ नवंबर और 11 नवंबर को कुल 78 समितियों के पास 1055 मीट्रिक टन डीएपी खाद भेजी गई थी लेकिन वह उन समितियों तक नहीं पहुंची।

प्रकाश ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि पीसीएस के सभी गोदामों का प्रभारी संतोष कुमार भंडार नायक है और उसने 1055 मीट्रिक टन फर्जी प्रेषण दिखा कर करोड़ों रुपये का गबन कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रबंधक पीसीएफ धनंजय तिवारी द्वारा थाना कोतवाली नगर में संतोष कुमार के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह