मुजफ्फरपुर में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वाले मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:20 IST2021-06-04T22:20:38+5:302021-06-04T22:20:38+5:30

Case registered against owner for cruelty to pet dog in Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वाले मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर में पालतू कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वाले मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर चार जून बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने पालतू कुत्ते के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति ने कुत्ते को पीटकर उसकी आंख फोड़ दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मिठनपुरा थाना के प्रभारी भगीरथ प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपी राजकुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पशु अधिकार कार्यकर्ता सुमंत शेखर की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शेखर के मुताबिक मालीघाट के रहने वाले राजकुमार अपने पालतू कुत्ते की खराब देखभाल कर रहा था और उसके शरीर में कीड़े पड़ गये थे।

शेखर का आरोप है कि राजकुमार ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against owner for cruelty to pet dog in Muzaffarpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे