सोशल मीडिया पर नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:31 IST2021-09-11T21:31:01+5:302021-09-11T21:31:01+5:30

सोशल मीडिया पर नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
पुणे, 11 सितंबर महाराष्ट्र के कई वरिष्ठ नेताओं के बारे में फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे की शिवाजीनगर पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक अकाउंट राहुल मुले नाम के व्यक्ति का है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय निवासी ज्ञानेश्वर बड़े की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।