लाइव न्यूज़ :

विदेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट जारी करने के मामले में अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सीबीआई ने ट्रैवल एजेंट द्वारा लाए गए श्रीलंकाई लोगों सहित विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर भारतीय पासपोर्ट जारी करने के लिये मदुरै में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एक वरिष्ठ अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में मदुरै के वरिष्ठ अधीक्षक, आरपीओ, वीरापुतिरन और रमेश नामक एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मदुरै में तीन स्थानों पर तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने आरोप लगाया है कि वीरापुतिरन ने 2019-20 में रमेश और मदुरै में सक्रिय अन्य ट्रैवल एजेंट के साथ आपराधिक साजिश रची थी।

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वीरापुतिरन ने तिरुनेलवेली पासपोर्ट सेवा केंद्र में अनुदान अधिकारी के रूप में तैनात रहते हुए षड़यंत्रपूर्वक श्रीलंकाई और अन्य गैर-पात्र लोगों को धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट जारी किए।

एजेंसी ने पाया है कि वीरापुतिरन ने रमेश से 45,000 रुपये लिये, जो उसके बचत खाते में जमा किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट