लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुस्लिम लीग के नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 दिसंबर केरल पुलिस ने शनिवार को मुस्लिम लीग के एक नेता के खिलाफ राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री पी ए मोहम्मद रियास और उनकी पत्नी वीना के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा कि मुस्लिम लीग के नेता अब्दुर्रहमान कल्लायी, ने कथित तौर पर रियास और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना के बीच विवाह को “अवैध” बताया था, जिसपर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के प्रतिकूल कार्य करना) समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय माकपा नेता मुजीब की याचिका के आधार पर मुस्लिम लीग नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कल्लायी ने वक्फ बोर्ड की नियुक्तियों पर राज्य के सत्तारूढ़ एलडीएफ के रुख के विरोध में बृहस्पतिवार को यहां अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए रियास और उनकी पत्नी के खिलाफ कथित टिप्पणी की।

केरल में राजनीतिक नेताओं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा कल्लायी की टिप्पणियों की व्यापक रूप से निंदा की गई, जिससे उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो