लाइव न्यूज़ :

हड़ताल करने पर 250 से ज्यादा एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:32 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई बलिया जिले के सुखपुरा थाने में स्वास्थ्य विभाग के 108 तथा 102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा सरकारी एम्बुलेंस खड़ी कर हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के चार नेताओं सहित 250 से अधिक कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुखपुरा थाने में पुलिस उप निरीक्षक विजय नारायण राय की शिकायत पर हड़तालरत एम्बुलेंस कर्मचारियों के संगठन के जिलाध्यक्ष राम पाल चौधरी, महामंत्री सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुदर्शन मिश्र और कोषाध्यक्ष नीलेश यादव के साथ ही 250 अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मंगलवार रात को भारतीय दंड संहिता, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक विजय नारायण राय ने शिकायत में उल्लेख किया है कि सूबे में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू होने के बावजूद जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग के 108 व 102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा बगैर अनुमति के सरकारी एम्बुलेंस खड़ी कर हड़ताल की जा रही है। इससे आमजन के जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया है।

बहरहाल, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन