लाइव न्यूज़ :

गुजरात में जस्ता गलाने के संयंत्र के विरोध में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद भीड़ पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:08 IST

Open in App

तापी (गुजरात), छह जुलाई गुजरात के तापी जिले के दोसवाड़ा में जस्ता गलाने के एक संयंत्र के निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद, 200-250 अज्ञात लोगों की भीड़ पर मंगलवार को हत्या तथा अन्य आरोपों में मामले दर्ज किये गए। इस विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप ले लेने की घटना में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के निर्माण के संबंध में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित एक जन सुनवाई के दौरान लगभग दो दर्जन जनजातीय गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के 118 गोले छोड़ने पड़े थे और दो हथगोलों का इस्तेमाल किया गया था।

सोनगढ़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक राजेश वसावा ने बताया कि 200-250 अज्ञात लोगों की भीड़ पर भारतीय दंड संहिता, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानून तथा आपदा प्रबंधन कानून की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कलेक्टर द्वारा जन सुनवाई रद्द करने के बाद स्थल से जा रहे कुछ लोगों ने सड़क को अवरुद्ध किया और अपनी मांग मनवाने के लिए कलेक्टर से लिखित में आश्वासन मांगा।

उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र को खाली करवाने आए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि घटना में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें एक उपाधीक्षक और निरीक्षक भी शामिल हैं। होमगार्ड के दो कांस्टेबल को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि उनके 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल