लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में मावुनकल पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:42 IST

Open in App

कोच्चि, 19 अक्टूबर केरल पुलिस ने मंगलवार को स्वयंभू एंटीक डीलर (पुरानी वस्तुओं के विक्रेता) मोनसन मावुनकल के खिलाफ पिछले दो वर्षों से नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उसे पिछले महीने ठगी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले को अपराध शाखा की विशेष जांच टीम को सौंप दिया गया है जो मावुनकल के खिलाफ सभी आरोपों की जांच कर रही है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लड़की की मां ने पिछली रात शिकायत दर्ज कराई। पहले वह पुलिस से संपर्क करने से डर रही थी। शिकायत में बताया गया है कि वह जुलाई 2019 से इस वर्ष सितंबर में गिरफ्तार होने तक बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था।’’

विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है।

चेरथला निवासी मावुनकल को पिछले महीने केरल पुलिस की अपराध शाखा ने कई लोगों से दस करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह कई विरल एवं प्राचीन वस्तुओं को रखने का दावा करता था।

पीड़ितों ने दावा किया था कि मावुनकल के साथ सौदे में उन्हें दस करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जिसने नेताओं, शीर्ष आईपीएस अधिकारियों और नौकरशाहों सहित हाई प्रोफाइल संपर्क का इस्तेमाल कर उनका विश्वास जीत लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब