लाइव न्यूज़ :

निजी सचिव की मौत के मामले में एसएचओ और दारोग़ा समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 8, 2021 01:31 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के अपर मुख्‍य सचिव के निजी सचिव विशंभर दयाल की मौत के मामले में उनके भाई ने उन्‍नाव जिले की औरास थाने की पुलिस और अपनी बहन के ससुरालवालों पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्‍तालय के हुसैनगंज थाना में मामला दर्ज कराया है।

नगर विकास विभाग के अपर मुख्‍य सचिव के निजी सचिव विशंभर दयाल की तीन सितंबर को यहां डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन से कुछ ही दूरी पर चाक-चौबंद सुरक्षा वाले बापू भवन में विशंभर दयाल ने 30 अगस्‍त को कथित रूप से खुद को गोली मार ली थी।

हुसैनगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में विशंभर दयाल के भाई लखनऊ निवासी ओमप्रकाश की तहरीर पर उन्‍नाव जिले के औरास थाना के तत्‍कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) हरि प्रसाद अहिरवार, उप निरीक्षक तमीजुद़दीन और बहन के ससुरालवालों समेत कई अन्‍य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने), भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम और अनुसूचित जाति जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार, ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि रिश्‍तेदारों के जमीनी विवाद में एसएचओ हरि प्रसाद अहिरवार आदि द्वारा झूठे व मनगढंत मुकदमे लगाकर 11 अगस्‍त, 2019 से लगातार उन्‍नाव पुलिस द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को उन्‍नाव पुलिस और विपक्षीगणों ने मानसिक उत्‍पीड़न कर आत्‍महत्‍या के लिए उकसाया।

पुलिस के मुताबिक बापू भवन की आठवीं मंजिल पर नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने 30 अगस्‍त को रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी तीन सितंबर को अस्‍पताल में मौत हो गई। बापू भवन विधान भवन के ठीक सामने स्थित है और इसमें मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां