शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:57 IST2021-06-06T22:57:03+5:302021-06-06T22:57:03+5:30

Case registered against man for raping a woman on the pretext of marriage | शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर, छह जून महाराष्ट्र के नागपुर में शादी का झूठा वादा करके महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 23 साल के एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि वैभव कैलाश राउत नामक यह आरोपी जिले के नावेगांव चिजडा का रहने वाला है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी ने फोन पर बातचीत के बाद महिला से दोस्ती की। जब वे एक-दूसरे को जानने लगे तब व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। पिछले साल अक्टूबर में वह उसे एक रिसोर्ट में ले गया जहां उसने नींद की गोली मिलाकर उसे चाय पिला दी। ’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पीड़िता बेहोश हो गयी तब उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली एवं वीडिया बना लिया।’’

पुलिस के अनुसार बाद में आरोपी ने महिला को धमकाकर उससे कई बार बलात्कार किया।

महिला ने शनिवार को शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर देवलापार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against man for raping a woman on the pretext of marriage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे