लाइव न्यूज़ :

लोजपा सांसद प्रिंस राज पर बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज, पार्टी ने कहा राजनीतिक साजिश

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज पर अदालत के निर्देश के बाद यहां बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले कथित पीड़िता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी जो कि पार्टी की एक सदस्य है।

शिकायत के आधार पर बलात्कार, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने के अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोजपा के प्रवक्ता श्रवण कुमार ने प्रिंस राज का बचाव किया और दावा किया कि उनके विरुद्ध आरोप, राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

कुमार ने कहा कि सांसद ने उस महिला के विरुद्ध 10 फरवरी को दिल्ली पुलिस में “उगाही और ब्लैकमेल” की शिकायत दर्ज कराई थी जिसने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, बलात्कार की कथित घटना 2020 में हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अदालत का निर्देश नौ सितंबर को आया और कनाट प्लेस पुलिस थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।” पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और अभी तक इस संबंध में किसी से पूछताछ नहीं की गई है।

श्रवण कुमार ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि यह राजनीतिक साजिश है और पुलिस को समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज की शिकायत पर तत्काल जांच शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।”

उन्होंने कहा कि “हनी ट्रैपिंग” (महिलाओं द्वारा मोहजाल में फंसाने) के मामले भी होते हैं।

प्रिंस राज लोजपा नेता चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं और पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में चिराग का नाम भी दर्ज है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चिराग ने उस पर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाने का दबाव डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल