लाइव न्यूज़ :

ममता को ''बाहरी'' बताने के लिये केएलओ प्रमुख के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:10 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कथित रूप से ''बाहरी'' बताने और राज्य सरकार को ''विदेशी'' सरकारों का केन्द्र कहने वाले आतंकवादी समूह केएलओ के प्रमुख जीवन सिंह उर्फ तामिर दास के खिलाफ कठोर गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के विशेष कार्यबल ने इन टिप्पणियों के लिये सिंह पर यूएपीए के अलावा राजद्रोह का आरोप भी लगाया है। सिंह का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कथित वीडियो में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के प्रमुख सिंह को केन्द्रीय मंत्री जॉन बारला के उस बयान का समर्थन करते हुए सुना गया था, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग की थी।

एसटीएफ के अधिकारी ने कहा, ''हमने उस वीडियो के संबंध में जीवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें वह यह सब बातें कहता हुआ सुनाई दे रहा है। हम वीडियो के स्रोत का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है। ''

केन्द्र सरकार केएलओ को आतंकवादी समूह घोषित कर चुकी है। साल 1995 में ऑल कामतापुर स्टूडेंट्स यूनियन (एकेएसयू) के कोच-राजबोंगशी समुदाय के सदस्यों ने भारत से अलग कामतापुर राष्ट्र की मांग करते हुए मुक्ति का एक सशस्त्र संघर्ष शुरू किया था, जिसके बाद केएलओ अस्तित्व में आया था। उनकी मांग के अनुसार, कामतापुर राष्ट्र में पश्चिम बंगाल के छह जिले - कूच बिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा, असम के चार जिले, बिहार का किशनगंज जिला और नेपाल का झापा जिला शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो