केरल कांग्रेस प्रमुख पर 'दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर' दिए गये बयान के संबंध में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:48 IST2020-11-03T23:48:36+5:302020-11-03T23:48:36+5:30

Case registered against Kerala Congress chief for 'misdemeanor victims' statement | केरल कांग्रेस प्रमुख पर 'दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर' दिए गये बयान के संबंध में मामला दर्ज

केरल कांग्रेस प्रमुख पर 'दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर' दिए गये बयान के संबंध में मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर केरल में कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर उनके खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। रामचंद्रन की इस टिप्पणी पर उनकी पार्टी समेत अन्य महिला नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पर उनकी हालिया टिप्पणी के लिए महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला पुलिस थाने में यहां उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

एक जांच अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ शहर पुलिस आयुक्त की ओर से हमारे पास भेजी गई शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

रामचंद्रन ने एक नवंबर को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, ‘‘ रोजाना, यह महिला जगती है तो दावा करती है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। यह (वामपंथियों) की ओर से हताश प्रयास है कि वह एक वेश्या को तैयार करके पर्दे के पीछे छुपा देते हैं और उसे झूठी कहानियों बताने को कहते हैं। यह खेल चलनेवाला नहीं है। अगर कोई महिला कहे कि उसके साथ एक बार दुष्कर्म हुआ है तो यह समझ सकते हैं लेकिन कोई भी आत्मसम्मान वाली महिला या तो दुष्कर्म के बाद आत्महत्या करके मर जाएगी या दोबारा अपने साथ दुष्कर्म होने नहीं देगी। ’’

उन्होंने यहां राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान यह बात कही थी।

Web Title: Case registered against Kerala Congress chief for 'misdemeanor victims' statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे