लाइव न्यूज़ :

जालसाजी, कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप पर कंगना के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:21 IST

Open in App

मुंबई, 12 मार्च किताब ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पर एक अदालत के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अदाकारा कंगना रनौत के खिलाफ कथित जालसाजी का मामला दर्ज किया।

एक अधिकारी ने बताया कि कंगना, कमल कुमार जैन, रंगोली चंदेल और अक्षत रनौत के खिलाफ खार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

किताब ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक आशीष कौल ने मजिस्ट्रेट के सामने अपनी शिकायत में कंगना रनौत पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस किताब का हिंदी में अनुदित संस्करण ‘दिद्दा कश्मीर की योद्धा रानी’ के नाम से आया है। कौल ने कहा कि उनके पास कश्मीर की रानी और लोहर (पुंछ) की रानी दिद्दा की कहानी का कॉपीराइट है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सोच से परे है कि एक नामी अदाकारा ने किताब और उसकी कहानी पर अपना अधिकार जमाया है।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 405 (आपराधिक विश्वासघात), 415 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और कॉपीराइट कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

रनौत अपने कथित भड़काऊ ट्वीट के लिए मुंबई में पहले से कुछ मुकदमों का सामना कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह