लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई के जबलपुर जिलाध्यक्ष के खिलाफ व्यक्ति की थाने में पिटाई करने पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:19 IST

Open in App

जबलपुर, आठ जून मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना परिसर में एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शहर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विनय रजक (एनएसयूआई के जबलपुर जिला अध्यक्ष) तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 294 (सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकतें या शब्द कहना), धारा 323 (किसी को जानकर चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में रजक एक अन्य व्यक्ति के साथ पीड़ित को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित व्यक्ति को रजक यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे है कि वह सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने के लिए एनएसयूआई के नाम का दुरुपयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब