लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में निर्दलीय विधायक और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2021 14:26 IST

Open in App

जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान के अलवर जिले में भाजपा नेता के बेटे पर कथित हमले के संबंध में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव और छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव पर रविवार को बहरोड़ के पास कथित तौर पर हमला हुआ था। मोहित का आरोप है कि एक एसयूवी में आए लोगों ने उन पर डंडों से हमला किया।

पुलिस के अनुसार, ‘‘विधायक और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 एवं 120 बी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।’’

बलजीत यादव निर्दलीय विधायक हैं और उनके खिलाफ दर्ज मामले को जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है।

वहीं, विधायक यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इस कथित हमले से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। पुलिस जांच में सब साफ हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब