लाइव न्यूज़ :

दलित बच्चों के साथ भेदभाव के मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:34 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 29 सितंबर अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर की ग्राम पंचायत गडेरी के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा की प्रधानाध्यापिका कुसुम सोनी द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भोजन परोसने के दौरान कथित तौर पर दलित बच्चों की अलग पंक्ति बनाने, सामाजिक भेदभाव करने की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी अमेठी अरुण अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आने पर तत्काल प्रकरण की जांच करने तथा दोषी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गये ।

उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ संग्रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है