लाइव न्यूज़ :

किसान खुदकुशी मामले में सरकारी भूमि सर्वेक्षक व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:34 IST

Open in App

यवतमाल, चार अगस्त महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 37 वर्षीय किसान को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एक सरकारी भूमि सर्वेक्षक और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि किसान देवराव फरताडे ने 27 जुलाई को अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। फरताडे की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वासुदेव एकरे और राजू एकरे ने एक भूमि सौदे में धोखाधड़ी की है।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि किसान ने हिवरामजरा गांव में एकरे से तीन एकड़ जमीन खरीदी थी, लेकिन दोनों भाइयों ने भूमि सर्वेक्षक कोमल तुमस्कर से मिलीभगत कर ली और कथित तौर पर यह दिखाया कि फरताडे के कब्जे में असल में जितनी जमीन है वह कानूनी दस्तावेज में 1.5 एकड़ में है।

मारेगांव पुलिस ने तीनों के खिलाफ मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह