लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट को लेकर चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:19 IST

Open in App

मथुरा, तीन दिसंबर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने के लिए चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोविंद नगर पुलिस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जबकि अन्य प्राथमिकी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि चार सोशल मीडिया अकाउंट धारकों ने आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि लोगों से कहा गया था कि वे छह दिसंबर को देखते हुए ऐसी सामग्री पोस्ट न करें।

छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी।

एसएसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन निगरानी के जरिये सोशल मीडिया साइट पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि भारी पुलिस व्यवस्था के बीच यहां शाही मस्जिद ईदगाह में जुमे की नमाज अदा की गई। एसएसपी ग्रोवर ने कहा आधार कार्ड के आधार पर ईदगाह में प्रवेश की अनुमति दी गई।

किसी भी अप्रिय घटना को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी ग्रोवर डीग गेट पुलिस चौकी पर रहे जो ईदगाह के काफी करीब है।

ग्रोवर ने कहा कि छह दिसंबर के मद्देनजर चार संगठनों- अखिल भारत हिंदू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल द्वारा पारंपरिक अनुष्ठान करने की अनुमति को अस्वीकार कर दिया गया है।

रेलवे ने एहतियात के तौर पर मथुरा और वृंदावन के बीच रेल-बस संचालन को चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं