लाइव न्यूज़ :

समाचार पोर्टल पर गलत तथ्यों पर आधारित खबर दिखाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:54 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 25 जून बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील में मस्जिद ढहाए जाने के मामले में एक समाचार पोर्टल द्वारा कथित रूप से गलत एवं निराधार तथ्यों पर आधारित खबर प्रसारित किए जाने के मामले में समाचार पोर्टल के दो कर्मचारियों सहित चार लोगों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि रामसनेहीघाट तहसील परिसर से संबंधित एक वीडियो 23 जून को एक समाचार पोर्टल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था जिसमें दिखाए गए तथ्य निराधार और असत्य थे। उन्होंने आरोप लगाया कि खबर को सनसनीखेज बनाकर भ्रामक एवं असत्य बातों को फैलाकर समाज में वैमनस्यता एवं धार्मिक उन्माद फैलाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में बृहस्‍पतिवार रात मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद राय ने बताया इस मामले में पोर्टल के दो कर्मचारियों तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 17 मई को तहसील प्रशासन ने तहसील भवन में स्थित एक मस्जिद को गिरा दिया था। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सोन कुमार के अनुसार यह जमीन सरकारी है और इस पर भवन निर्माण पूरी तरह अवैध था। इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में दो रिट याचिकाएं भी दाखिल की गई हैं। याचिकाओं में कहा गया है कि मस्जिद राजस्व रिकॉर्ड में आबादी भूमि के रूप में दर्ज भूमि पर सौ साल से खड़ी थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि रामसनेहीघाट के तत्कालीन उप जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत रंजिश और दुर्भावना के कारण 17 मई, 2021 को इसे गिरा दिया था और इसके लिए सीआरपीसी की धारा 133 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो