लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:02 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 18 जुलाई सेना की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में चार अभ्‍यर्थियों के खिलाफ बरेली के थाना कैंट में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि एक आरोपी फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि चारों अभ्यर्थी एक-दूसरे की जगह मेडिकल करवा रहे थे, लेकिन दस्तवेजों में लगे फोटो और पहचान चिह्न से उनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। सभी आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा से हैं। मेजर एसके मिश्र मोहर की ओर से उनके खिलाफ थाना कैंट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट राजीव कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि उत्तराखंड राज्य के निवासी ललित सिंह नेगी, बलम सिंह मटियाली, ललित लटवाल और धीरज कुमार एक-दूसरे की जगह सेना की भर्ती में मेडिकल जांच कराने पहुंच गए और सेना के अधिकारियों को उनके फर्जीवाड़े की जानकारी दस्‍तावेजों को देखकर लगी।

उन्होंने बताया कि इस बीच, धीरज सिंह वहां से भाग निकला लेकिन ललित सिंह नेगी, बलम सिंह और ललित लटवाल को सेना की टीम ने पकड़ लिया। काफी देर तक आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सेना ने तीनों को कैंट पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो