लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भाजपा के दो पार्षद सहित चार के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो जुलाई गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद जिले में वीरांगम नगर निगम में भाजपा के दो पार्षद, एक महिला पार्षद के पति और एक नाबालिग लड़के के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि पार्षद अजय ठाकोर, अनिल पटेल तथा पार्षद कंचन ठाकोर के पति रतिलाल और एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक ठेकेदार की शिकायत के बाद एसीबी ने वीरांगम के बाहरी इलाके में एक फार्महाउस पर जाल बिछाया और पार्षद अजय ठाकुर और नाबालिग को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

एजेंसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ठेकेदार को राज्य सरकार की एक योजना के तहत तालाब से गाद निकालने का कार्य सौंपा गया था। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि पार्षदों और रतिलाल ठाकोर ने उन्हें काम करने देने के लिए 10,000 रुपये की मांग की थी। इससे पहले ही ठेकेदार ने अनिल पटेल को दस हजार रुपये का एक फोन दिया था, लेकिन फिर तीनों ने कुल 20 हजार रुपये की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ अपनी बातचीत के ‘ऑडियो क्लिप’ को एसीबी को दिया, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां