उप्र में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया, सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:09 IST2021-10-10T15:09:15+5:302021-10-10T15:09:15+5:30

Case registered against former village headman, seven others for attacking BJP worker in UP | उप्र में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया, सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया, सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर, 10 अक्टूबर जिले के मखियाली गांव में निजी दुश्मनी के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

न्यू मंडी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि गांव के पूर्व मुखिया संदीप और सात अन्य ने भाजपा कार्यकर्ता, शाहनवाज पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था जब वह जिले में भोपा रोड से अपने घर लौट रहे थे।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शाहनवाज जिला पंचायत सदस्य जरीना के पति हैं जिन्होंने हाल के पंचायत चुनावों में भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against former village headman, seven others for attacking BJP worker in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे