लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:54 IST

Open in App

जयपुर नौ जुलाई राजस्थान के अलवर जिले में 12 साल की एक बच्ची के साथ कथित सामुहिक दुष्कर्म के बाद दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढावा देने और आपराधिक धमकी देने के मामले में रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और नौ अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नाहरपुरा कलां गांव में मेव समुदाय को बेदखल करने की धमकी देने के आरोप और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की मंशा से लोगों को कथित रूप से उकसाने के लिये पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और अन्य लोगों के खिलाफ अधिवक्ता आस मोहम्मद खान की ओर से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी

शिकायत के अनुसार आहूजा ने बहादुरपुर में 25 जुलाई को ताकत दिखाने के लिये एक बड़ा जनसमूह एकत्रित करने की घोषणा की थी।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘शिकायत के आधार पर ज्ञानदेव आहूजा और अन्य के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि कानून व्यवस्था व्यवस्थित रहे। ’’

वहीं आहूजा ने आरोप लगाा कि राजनीतिक निर्देशानुसार कार्रवाही की गई है और जनता इसका जवाब देगी।

आहूजा ने कहा, ‘‘ मुझे मामला दर्ज किये जाने चिंता नहीं है। मेरे ऊपर किसी प्रकार का कमीशन लेने का आरोप नहीं है ना ही किसी महिला ने कोई शिकायत दी है। मैंने पूरी जिंदगी ईमानदारी के साथ बिताई है। मेरे खिलाफ झूठे बनाये गये आरोपो का जवाब जनता मुख्यमंत्री और उनके निर्देशानुसार काम कर रहे अधिकारियों को देगी। ’’

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 29 जून को एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामुहिक दुष्कर्म किया था। तीन दिन बाद पीडि़ता ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता पशुओं को जब चारा डालने गई थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आजाद खान, जफर खान और वसीम खान ने उसे खेत में ले जाकर उसके साथ कथित सामुहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी अब भी फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos