लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में हैदराबाद के पूर्व मेयर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:15 IST

Open in App

बिजनौर, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना में हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार को नगीना में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी की सभा में उनके सहयोगी एवं हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि नगीना थाने में तैनात दारोगा अजय कुमार की शिकायत पर हुसैन के विरुद्ध थाना नगीना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वह रविवार दोपहर ओवैसी की सभा में रायपुर रोड मठेरी में ड्यूटी पर तैनात थे। इसमें कहा गया है, ‘‘सभा में माजिद हुसैन ने अपने भाषण में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता, ना अखिलेश, ना सोनिया गांधी, ना मोदी, ना बहन जी ना अमित शाह से। सब के सब मेरे पैर की जूती हैं। इस प्रकार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों के सम्मान को ठेस पहुंचायी गयी है, जिसका जनमानस में अच्छा संदेश नहीं गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब