लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में ‘‘धार्मिक दुश्मनी’’ भड़काने के आरोप में बसपा के पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:54 IST

Open in App

गाजियाबाद, 21 नवंबर बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक असलम चौधरी पर एक वीडियो क्लिप के कारण धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी भड़काने के आरोप में यहां मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो में चौधरी लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए नजर आए थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए धौलाना के पूर्व विधायक चौधरी के खिलाफ जिले के मसूरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में चौधरी को एक सभा को संबोधित करते हुए और 11 नवंबर को लोनी में ‘‘मुठभेड़’’ पर सवाल उठाते हुए देखा गया था। ‘‘गोहत्यारों’’ को पकड़ने के लिए की गई छापेमारी के दौरान मुठभेड़ में सात मुस्लिम लोगों (एक किशोर सहित) के पैर में गोली लगी थी।

लोनी बॉर्डर के थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी जो कथित मुठभेड़ के लिए जांच का सामना कर रहे हैं। चौधरी ने वीडियो में गुर्जर पर कथित मुठभेड़ के लिए त्यागी को संरक्षण देने और उनके तबादले को रोकने के लिए काम करने का आरोप लगाया। अपने भाषण में चौधरी को यह कहते हुए भी सुना गया कि वह मुठभेड़ का बदला गुर्जर से लेंगे।

पुलिस ने बताया कि डासना में तैनात उपनिरीक्षक लोकेश कुमार की शिकायत पर चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 505 सी और 153 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

वीडियो में कही गई बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक गुर्जर ने कथित तौर पर चौधरी को ‘‘एक अशिक्षित व्यक्ति’’ कहा। गुर्जर ने चौधरी पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया और कहा कि चौधरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन