लाइव न्यूज़ :

मोदी और योगी को अपशब्द कहने वाले बसपा के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:10 IST

Open in App

बुलंदशहर, दो दिसंबर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कथित रूप से गाली देने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा के खिलाफ बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया है ।

विधानसभा में डिबाई क्षेत्र का प्रतिनिधितव कर चुके शर्मा को गुड्डू पंडित के नाम से भी जाना जाता है । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता गिरिराज सिंह की शिकायत के बाद बुलंदशहर के अहमदगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि शर्मा ने मंगलवार को एक विवाह समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बीच हुए शाब्दिक विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। सिंह ने शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 505(2) एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया है । शर्मा ने कथित तौर पर इन आरोपों को खारिज करते हुये कहा है कि उन्होंने किसी को भी गाली नहीं दी है ।

शर्मा 2007 से 2017 तक विधायक रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos