लाइव न्यूज़ :

तीन लड़कियों से बलात्कार के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:23 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), छह जून लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में तीन लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने रविवार को बताया कि लखीमपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में तीन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले शुक्रवार को अपने एक दूर के रिश्तेदार मोहन के कहने पर दिहाड़ी मजदूर के रुप में एक खेत में काम करने गई थीं।

शिकायत में लड़कियों ने कहा कि शाम को काम करने के बाद मोहन तथा उसके चार साथियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोहन को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है वहीं, उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है। लड़कियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़कियों द्वारा शुक्रवार और शनिवार को दिए गए बयानों में विरोधाभास है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें खेत में काम करने के एवज में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया जबकि शनिवार को थाने जाकर उन्होंने अपने साथ बलात्कार किए जाने का इल्जाम लगाया।

ढुल ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित