लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में करीब पांच करोड़ की बिजली चोरी के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:12 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), सात नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में 4.93 करोड़ रुपये की बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । एमएसईडीसीएल के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

महाराष्ट्र प्रदेश बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के जनसंपर्क पदाधिकारी विजय दुदभाते ने बताया कि विरार थाने में बर्फ की एक फैक्टरी के चार निदेशकों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया । इस व्यक्ति ने उन्हें बिजली चोरी करने में मदद की थी ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘एमएसईडीसीएल की एक टीम ने 30 अक्टूबर को परिसर का औचक निरीक्षण किया तथा वहां रिमोट कंट्रोल और अन्य उपकरण बरामद किए जिनका इस्तेमाल बिजली की चोरी के लिये किया जा रहा था ।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 59 महीनों में कंपनी ने 27,84,364 अतिरिक्त यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया जिसका मूल्य 4,93,98,460 रूपये है ।

विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र