लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में विस्फोटक जब्ती मामले में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 24, 2021 23:01 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड), 24 अक्टूबर पाकुड़ में मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नसीपुर चेकनाका से शनिवार को विस्फोटक जब्त करने के मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शनिवार को अवैध विस्फोटक लदे वाहन के पकड़े जाने पर गिरफ्तार किये गये चालक सह मालिक अकबर अली को रविवार को जेल भेज दिया गया। वह पश्चिम बंगाल के नलहटी का निवासी है। पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के मद्देनजर पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

उसने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किये गये अकबर अली के अलावा पश्चिम बंगाल के गोपालपुर के एनुद्दीन शेख, हजरत शेख, नलहटी के अंगूर शेख तथा पाकुड़ के एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अकबर अली ने पूछताछ में कई राज खोला है। हालांकि पुलिस अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी उक्त चेकनाका पर अवैध विस्फोटक लदा वाहन पकड़ा गया था। उस मामले में पाकुड़ के एक व्यवसायी का नाम जोरों से उछला था जो आज तक पकड़ा नहीं जा सका।

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और सभी दोषियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।

शनिवार को पाकुड़ में मालपहाड़ी थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक लदे एक वाहन पकड़ा था और अकबर अली को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने वाहन संख्या डब्ल्यूबी 53बी 4971 को जब्त किया था जो पश्चिम बंगाल के राजग्राम की ओर से आ रहा था। नसीपुर चेकनाका के निकट मालपहाड़ी पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच के दौरान पुलिस को उसमें 29 बोरियों में भरे विस्फोटक मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान