लाइव न्यूज़ :

चंदा जुटाने और गबन के मामले में महिला पत्रकार पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:17 IST

Open in App

गाजियाबाद, नौ सितंबर गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकार राणा अयूब के खिलाफ कोविड-19 के रोगियों और कुछ पूर्वी राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए कथित तौर पर चंदा जुटाने के संबंध में धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

अयूब पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर कंप्यूटर संसाधनों का इस्तेमाल कर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप हैं। प्राथमिकी इस सप्ताह मंगलवार को दर्ज की गई। इस सप्ताह मंगलवार को गैर सरकारी संगठन ‘हिंदू आईटी सेल’ के संस्थापक विनोद पांडे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच और सबूत मिलने के बाद ही पुलिस पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

पत्रकार का नाम बुलंदशहर के 72 वर्षीय एक व्यक्ति के कथित रूप से फर्जी वीडियो के प्रसार के हालिया मामले में भी आया था। इस वीडियो में व्यक्ति ने चार लोगों पर कथित तौर पर मारने-पीटने और दाढ़ी काटने तथा अपहरण करके जय श्रीराम का नारा बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

गाजियाबाद पुलिस ने हालांकि बाद में यह पाया कि वीडियो में बजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसने एक राजनीतिक कार्यकर्ता के इशारे पर ये आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान