लाइव न्यूज़ :

ससुर पर बहू से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:25 IST

Open in App

नोएडा, 25 अक्टूबर नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी बहू ने बलात्कार का प्रयास करने तथा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृदा शुक्ला ने बताया कि सोरखा गांव की रहने वाली एक महिला की शादी सर्फाबाद गांव के रहने वाले यशपाल नामक व्यक्ति से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के समय से ही उसके ससुर की उसके प्रति बुरी नीयत थी तथा कई बार उन्होंने बलात्कार करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार उसने अपने पति को आपबीती बताई। पति तथा उसके ससुर के बीच इस बात को लेकर मारपीट हुई, लेकिन उसका ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार 2018 में ससुर की हरकतों से परेशान होकर उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके ससुर ने कई बार उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इसके बाद महिला अपने मायके लौट आई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की गई तथा थाना सेक्टर-49 में महिला के ससुर सूरज यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो