बिसरख में शत्रु संपत्ति पर मकान बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 29, 2021 09:45 IST2021-11-29T09:45:25+5:302021-11-29T09:45:25+5:30

Case registered against eight people selling houses on enemy property in Bisrakh | बिसरख में शत्रु संपत्ति पर मकान बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बिसरख में शत्रु संपत्ति पर मकान बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा, 29 नवंबर थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण कर फ्लैट बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात अधिकारी सौरव रे ने शिकायत दर्ज कराई है कि शाहबेरी गांव में स्थित शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके राजेश अग्रवाल, मुर्तजा अली, सूरजभान, चंद्र बोस, मुकेश पाल, अंकित चौधरी, सचिन चौधरी, तथा प्रदीप शर्मा ने अवैध निर्माण किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि देश के बंटवारे के दौरान जो लोग अपनी जमीन, मकान आदि छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। यह संपत्ति भारत सरकार के अधीन होती है। इसकी खरीद- फरोख्त नहीं की जा सकती।

शाहबेरी गांव समेत गौतम बुद्ध नगर जिले के कई स्थानों पर वर्तमान में भी शत्रु संपत्ति मौजूद है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शाहबेरी के खसरा नंबर 205, 186, 187, 30 पर अवैध निर्माण एवं अवैध कब्जा पाया गया है। खसरा नंबर 205 में 50 से अधिक अपार्टमेंट, खसरा नंबर 186 पर भवन, खसरा नंबर 187 में झोपड़ियां, खसरा नंबर 39 पर आठ दुकानें बनी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against eight people selling houses on enemy property in Bisrakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे