लाइव न्यूज़ :

बारिश के लिए बालिकाओं को निर्वस्त्र घुमाने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:19 IST

Open in App

दमोह (मप्र), 10 सितंबर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में बारिश के देवता को खुश करने के लिए अंधविश्वास के चलते नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना के संबंध में छह महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर जबेरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में नाबालिग लड़कियों को निर्वस्त्र घुमाने और घटना का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी आर तेनिवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों के खिलाफ ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने कहा कि बनिया गांव और आसपास के इलाके सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह अनुष्ठान बारिश के देवता को प्रसन्न करेगा और इलाके में बारिश होगी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने नोटिस भेजकर दस दिनों के अंदर दमोह जिला प्रशासन से मामले में रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने बताया कि दमोह प्रशासन ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया