महाराष्ट्र में छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:17 IST2021-07-11T17:17:28+5:302021-07-11T17:17:28+5:30

Case registered against doctors in two separate cases of molestation in Maharashtra | महाराष्ट्र में छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र में छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 11 जुलाई महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में तुलिंज और नवघर में एक नर्स और एक मरीज से छेड़छाड़ के आरोप में दो चिकित्सकों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि तुलिंज में, एक डॉक्टर ने अपने अस्पताल में 19 वर्षीय नर्स को गलत ढंग से कथित तौर पर छुआ और उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की भी धमकी दी । मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, डॉक्टर को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अन्य अधिकारी ने बताया कि नवघर इलाके में हुई दूसरी घटना में, 50 वर्षीय एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। साथ ही बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला का शील भंग करने और आपराधिक धमकी से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against doctors in two separate cases of molestation in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे