लाइव न्यूज़ :

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का वीडियो प्रसारित होने पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:41 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर मेडिकल जांच के नामपर चिकित्सक द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि चिकित्सक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के रामरायपुर स्थित पार्वती अस्पताल के संचालक डॉक्टर एच. के. चौहान ने तीन दिन पहले इलाज के लिए आयी एक नाबालिग किशोरी के साथ बंद केबिन में अश्लील हरकत की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद किशोरी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि चौहान के खिलाफ धारा 354 क (यौन उत्पीड़न से संबंधित कृत्‍य) और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार डॉक्टर की गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चक ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, जांच रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो