लाइव न्यूज़ :

आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर कांगेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 14, 2021 00:29 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र) 13 जनवरी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस के एक पार्षद एवं युवा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध गैर कानूनी रूप से इकट्ठा होने और अन्य अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार को यहां रेशमबाम में हेडगेवार स्मृति भवन परिसर के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने बताया कि पार्षद बंटी शेल्कर और युवा कांग्रेस के 19 सदस्यों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 149 (अवैध रूप से इकट्ठा होना)तथा 188 (जनसेवक के आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक जगह पर एकत्रित होने संबंधी नियमों का भी उल्लंघन किया। पुलिस के अनुसार वैसे किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos