लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा एवं उनके समर्थक योगेन्द्र चौहान के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:58 IST

Open in App

भोपाल, 12 अप्रैल भोपाल स्थित शासकीय जे पी अस्पताल में एक मरीज की मौत पर अस्पताल के डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव के साथ कथित दुर्व्यवहार किये जाने के आरोप में कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के पूर्व विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा और उनके समर्थक पूर्व पार्षद योगेन्द्र चौहान के खिलाफ सोमवार को यहां हबीबगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

हबीबगंज इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश श्रीवास्तव एवं डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर जांच के बाद पी सी शर्मा और योगेन्द्र चौहान के खिलाफ भादंवि की धारा 353 एवं 186 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों के खिलाफ यह मामला दो दिन पहले जे पी अस्पताल में एक मरीज की मौत पर वहां के चिकित्सक योगेंद्र श्रीवास्तव के साथ कथित दुर्व्यवहार किये जाने की घटना को लेकर किया गया है ।

मालूम हो कि शनिवार को जे पी अस्पताल में एक मरीज की मौत पर पी सी शर्मा और योगेन्द्र चौहान ने श्रीवास्तव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था, जिससे दुखी होकर उन्होंने शासकीय नौकरी से त्यागपत्र सौंप दिया था।

हालांकि, मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के आग्रह पर श्रीवास्तव ने रविवार को इस्तीफा वापस ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह