लाइव न्यूज़ :

कारोबारी के खिलाफ ठाकरे के काफिले में घुसकर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:36 IST

Open in App

मंबई, 14 सितंबर मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले में प्रवेश करने के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने 49 वर्षीय एक कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना दक्षिण मुंबई के मालाबर हिल इलाके में सोमवार की शाम करीब सात बजे की है, जब मुख्यमंत्री गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के लिए गए थे। बैठक के बाद ठाकरे एक अन्य कार्यक्रम में जा रहे थे, जब एक कारोबारी की कार गलती से उनके काफिले के बीच में आ गई। कारोबारी को मुख्यमंत्री के काफिले की काई जानकारी नहीं थी और वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 के तहत कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक नोटिस देने के बाद कारोबारी को जाने दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए