लाइव न्यूज़ :

बलिया में दारोगा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 23, 2021 15:44 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (दारोगा) के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

चितबड़ागांव थाना के प्रभारी राकेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक मुरारी मिश्रा की शिकायत पर भाजपा के स्थानीय नेता विवेक सिंह कौशिक व दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि विवेक सिंह कौशिक ने स्वयं आज सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है जिसमें देखा जा सकता है कि चितबड़ागांव कस्बे के एक चौराहे पर वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार का चालान होने के बाद गुस्से से भरे कौशिक, दारोगा से चालान का कारण पूछ रहे हैं। जब दारोगा द्वारा जानकारी दी जाती है कि बगैर हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने पर वाहन का चालान किया गया है तो कौशिक पुलिस उप निरीक्षक से उलझ जाते हैं और उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पार्टी से सारे लोग आये हैं।

कौशिक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किये गये वीडियो व फोटो में वह संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह