लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता को बदनाम करने के आरोप में भाजपा नेता चित्रा वाघ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:30 IST

Open in App

बीड, तीन अगस्त महाराष्ट्र में पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य युवा शाखा के प्रमुख महबूब शेख को बदनाम करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य उपाध्यक्ष चित्रा वाघ के खिलाफ असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शेख ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि वाघ पिछले महीने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बीड की शिरूर तहसील में आई थीं और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक महिला से बलात्कार किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

शेख ने कहा कि हालांकि पुलिस ने जांच के बाद मामले को सुलझा लिया, लेकिन वाघ ने कथित तौर पर उन्हें बदनाम किया और उनकी छवि खराब की।

उनकी शिकायत के आधार पर शिरूर तहसील पुलिस ने सोमवार को वाघ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया।

इस बीच, वाघ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगर मेरे खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के बारे में बोलने के लिए मामला दर्ज किया जाता है, तो मैं रोजाना ऐसे 100 मामलों का सामना करने के लिए तैयार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?