लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार के अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:42 IST

Open in App

पटना/मोतिहारी, 12 दिसंबर बिहार सरकार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने एक प्रखंड स्तर के अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से आठ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सतर्कता कर्मियों के एक दल ने पटना और मोतिहारी में अधिकारी के दो आवासों पर छापेमारी की और 1.75 करोड़ रुपये की नकदी, 2.2 किलोग्राम सोना और 48 लाख रुपये मूल्य के चांदी के गहने, राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघर की 42 पासबुक बरामद कीं।

सतर्कता अधिकारी ने कहा कि कम से कम 14 एलआईसी पॉलिसी, 17 डेबिट और क्रेडिट कार्ड और 25 भूमि खरीद के कागजात भी छापेमारी के दौरान जब्त किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि श्रम विभाग के हाजीपुर के प्रखंड स्तरीय अधिकारी ने आय से आठ करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

सतर्कता अधिकारी छापेमारी के दौरान बरामद उनकी चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, पटना द्वारा तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद छापे मारे गए। उन्होंने कहा कि यह पिछले दो वर्षों में राज्य में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

सतर्कता विभाग ने 2019 में सड़क निर्माण विभाग के एक कार्यपालक अभियंता के घर से 2.36 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन