लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में एएसआई, उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:10 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), पांच दिसंबर शादी का झांसा देकर विधवा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में एक एएसआई, उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में एएसआई, उसकी मां और बहन को नामजद किया गया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जींद के जुलाना थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि उसके पति श्यामसुंदर की मौत हो चुकी है। 2019 में उसकी पहचान गतौली चौंकी में तैनात एएसआई अशोक से हुई और उसने शादी का वादा करके महिला के साथ यौन संबंध बनाया।

शिकायत के अनुसार, अशोक ने इस दौरान महिला के का यौन शोषण और उसके साथ बलात्कार भी किया। महिला का आरोप है कि अशोक ने उसे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलवाया, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती थी, आरोपी उसे टाल देता था।

शिकायत के मुताबिक, बाद में अशोक का तबादला जिले के डीएसपी के रीडर के तौर पर हो गया। इसके बाद जब पीड़िता ने विवाह की बात की तब अशोक और उसके परिवार ने साफ इंकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

जुलाना थाना पुलिस ने एएसआई अशोक समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए