लाइव न्यूज़ :

बलिया में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक के तौर पर नियुक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 15, 2021 10:38 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 15 अक्टूबर बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कसमापुर ग्राम स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के तौर पर नौकरी पाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह व्यक्ति पिछले 25 साल से प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत है।

पुलिस ने बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र में मनियर शिक्षा क्षेत्र के कसमापुर गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में विनोद कुमार सिंह को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1996 में शिक्षक नियुक्त किया गया था।

थाना प्रभारी पंकज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दूबे की शिकायत पर विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध बृहस्पतिवार को खेजुरी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस