लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सांसद के आवास का घेराव करने के आरोप में करीब 600 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 3, 2021 09:11 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास का घेराव करने तथा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर 20 थाने में करीब 600 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) रणविजय सिंह ने बताया कि 81 गांव के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 64 दिन से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने मंगलवार को सांसद शर्मा के सेक्टर 15-ए स्थित आवास का घेराव करने की घोषणा की।

सिंह ने बताया कि सांसद के आवास से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने किसानों को रोक दिया, जिसके बाद किसान सड़क पर ही बैठ गए तथा उन्होंने यातायात बाधित कर दिया।

उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत करीब 600 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बीच, खलीफा ने कहा कि बढ़ी हुए दर से मुआवजा देने तथा विकसित भूखंड देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 81 गांव के किसान 63 दिन से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण ना तो उनकी मांगों को पूरा कर रहा है और ना ही उनसे कोई सकारात्मक वार्ता कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यहां के अन्य जनप्रतिनिधियों का भी जल्द घेराव किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है